उज्जैन : सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर रतलाम में आज  कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी श्री शांतिलाल जी मूणत ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है।  उज्जैन विभाग समन्वयक श्री महेंद्र जी भगत ने कहा कि वर्तमान कम्प्यूटर शिक्षा से नही जानकार हुए तो आप साक्षर नही कहलाएंगे । इस अवसर पर सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र जी सखलेचा ने कहा कि आज के परिवेश को देखते हुए शिक्षा आधुनिकता के साथ होनी चाहिए तथा सभी विद्यार्थियों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए इसीलिए विद्यालय में लगभग 20 कंप्यूटर लैब में लगवाए गए हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र का पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलन  कर किया । अतिथि परिचय सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के सचिव श्री शैलेंद्र जी सुरेका ने दिया।  इस अवसर पर सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री जवाहर जी चौधरी, सहसचिव श्री विनोद की मूणत, कोषाध्यक्ष श्री मनीष जी सोनी, कार्यकारिणी सदस्य श्री धीरज जी व्यास व श्री मणिभद्र जी कटारिया   उपस्थित थे। आभार प्राचार्या श्रीमती वत्सला जी रूनवाल ने व्यक्त किया।


बालिका को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर के गुणा सिखाना चाहिए (श्री मती ममता खेड़े SDM नीमच )

ग्रामीण शिक्षा जिला नीमच द्वारा जिला स्तरीय बालिका शिक्षा बैठक 13सितंबर 2024को ग्राम दीप जिला कार्यालय नीमच पर आयोजित की गईं जिसमें नीमच जिले से 25 गांव से बालिका शिक्षा प्रमुख दीदी की उपस्थिति रही जिला बैठक के शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य आथिति के रूप में श्री मती ममता खेड़े SDM नीमच, श्री मती हेमलता धाकड़ जिला अध्यक्ष ग्राम भारती, श्री मती कैलाश कुंवर सिसोदिया सह सचिव, की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, मुख्य आथिति SDM मेडम ने अपने उद्बोधन में कहा की बालिका शिक्षा का साधन आपके पास है और आप समाज में कार्य करती हो आप समय रहते हुए बहिनो को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करते रहना चाहिए, समाज में व्याप्त बुराई को समाप्त करना चाहिए कौशल विकास की और बढ़ाना चाहिए, द्वीतीय सत्र में श्री मती आरती डाबी सरस्वती शिशु मंदिर CBSE नीमच की प्रधानाचार्य एवं श्री मती सुमन सोनी द्वारा बालिका शिक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार मार्गदर्शन दिया गया, समापन समारोह में जिला अध्यक्ष श्री मती हेमलता धाकड़ का मार्गदर्शन प्राप्त हुवा, परिचय गायत्री धाकड़ फुसरिया ने करवाया स्वागत श्री मती सुगना वर्मा देहोपुर, श्रमती वर्षा सागर मालखेड़ा, श्री मती निशा जैन कराड़िया महाराज, श्री मती पलवी दीदी पिपलोंन, श्री मती सुनीता ओझा काकरिया तलाई द्वारा किया गया अंत मे जिला समिति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सभी का सम्मान किया गया