उज्जैन: ग्राम भारती शिक्षा समिति मालवा की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक श्री राजेंद्र जी शर्मा की अध्यक्षता में सम्राट विक्रमादित्य भवन चिंतामण गणेश मंदिर मार्ग उज्जैन में आयोजित की गई माननीय संगठन मंत्री जी एवम् अध्यक्ष महोदय द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया।
प्रांतीय सचिव महोदय द्वारा गत बैठक कार्यवाही का वाचन व अभी तक संपन्न कार्यक्रमों की जानकारी पी. पी. टी के माध्यम से प्रस्तुत की गई। भूमि भवन युक्त बंद विद्यालय अवलोकन,कमजोर विद्यालय का
दृढीकरण,जिला समिति साधारण सभा सम्मेलन,भूमि प्राप्त स्थानों पर भवन निर्माण,उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम कार्यशाला,12 शैक्षिक व्यवस्था युक्त शिशुवाटिका का लक्ष्य ,कार्य विस्तार,आदि विषयों पर चर्चा कर योजना बनाई गई। माननीय संगठन मंत्री जी का पाथेय प्राप्त हुआ। अध्यक्ष महोदय के आशीर्वचन के साथ बैठक संपन्न हुई।
अतिथियों का स्वागत श्री धनसिंह जी धनगर,श्री कैलाश जी चौधरी(धनगर) द्वारा किया। संचालन श्री त्रिलोक जी तिरोले द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित बंधु भगिनी।
- श्री राजेंद्र जी शर्मा
- श्री अखिलेश जी मिश्रा
- श्री ब्रम्हानंद जी पाराशर
- श्री सौभाग्य सिंह जी ठाकुर
- श्री धनसिंह जी धनगर
- श्री गुरुचरण जी वर्मा
- श्री हाकम सिंह जी आंजना
- सु श्री सरिता पालीवाल
- श्रीमती डालीगीरि गोस्वामी
- श्री त्रिलोक जी तिरोले
- श्री कैलाश जी चौधरी

0 Comments