अलोट: सरस्वती विद्या,सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा प्रांत उज्जैन विभाग की विभागीय प्राचार्य/ प्रधानाचार्य बैठक दिनांक 27 अगस्त से 29 अगस्त 2024 तक सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलोट में संपन्न आज दिनांक 29 अगस्त,गुरुवार 2024 को समापन सत्र के अवसर पर सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा प्रांत के सचिव श्री प्रकाश चंद्र जी धनगर का पाथेय प्राप्त हुआ उन्होंने बताया कि जितना बड़ा कार्य, लक्ष्य उतना ही बड़ा होता है, तीन स्कील के आधार पर शिक्षण, हम युग के साथ चलने वाले लोग हैं, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हम सबसे पहले कार्य कर रहे हैं, संवाद के क्षेत्र में हम आगे हैं, हमारा टीम सामंजस उत्तम प्रकार का है , हम व्रृत के माध्यम से विश्लेषण करते हैं


सभी प्रांतों में सॉफ्टवेयर लागू करने वालों में से हम सबसे पहले हैं, मीडिया के क्षेत्र में हम आगे हैं अच्छा कंटेंट का निर्माण कर हमारा प्रचार प्रसार क्वालिटी के साथ देना है, हम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपडेट हैं, जीवन प्रबंधन-हमें हनुमान जी एवं राम जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, तथा संगठन के साथ रहकर कार्य करना नेतृत्व क्षमता का विकास, कार्य करने की क्षमता एवं पहल करने पर परिणाम आता है तो उसका मूल्यांकन करना चाहिए, आचार्य साधारण नहीं होता है प्रलय और निर्माण उसकी गोद में है, विद्या भारती व्यक्ति के निर्माण करने का काम करती है और यह काम हमको मिला है, हमारा पूर्व छात्र विद्या भारती का ब्रांड है, सामाजिक दायित्व की भी जिम्मेदारी हम पर है जैसे पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, संस्कार, भैया बहनों का सर्वांगीण विकास आदि, 2025 हमारा शताब्दी वर्ष है हमें लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमारी शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रशिक्षणों के माध्यम से और निखारना है, हमें समय के अनुसार अपडेट रहने की आवश्यकता है इसके लिए हमारे संसाधन एवं विद्यालय प्रबंधन को और अच्छा करने की आवश्यकता है हमारा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम कैसे आए इसके लिए योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन करना इस अवसर पर उज्जैन विभाग के विभाग समन्वयक मंच पर उपस्थित थे, उपस्थित अतिथियों का परिचय संस्था के प्राचार्य श्री विष्णु जी श्रोत्रिय, स्वागत-संस्था के सचिव श्री अनिल जी श्रीवास्तव, संचालन-श्री भगवान सिंह जी ठाकुर ने किया, आभार श्रीमती वत्सला रुनवाल ने माना तत्पश्चात विसर्जन मंत्र के साथ बैठक समाप्त हुई|