पिपलियामंडी:
सरस्वती शिशु मंदिर मे मना कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव नगरवासियो ने किया शोभायात्रा का कई जगह स्वागत नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मे आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया! कार्यक्रम की शुरुआत बालाजी महाराज एवं महादेव के पूजन से हुई! निर्णायक के रूप मे पधारे अतिथियों श्री संदीप जी मुजावदिया द्वारा राधा कृष्ण के रूप धरकर आये भैया बहिनों का मूल्यांकन किया सभी कक्षाओं से प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त भैया बहिनों का चयन किया गया! इसके पश्चात शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जिसमे बैलगाड़ी मे भगवान श्री कृष्ण राधाजी एवं गोपियों का प्राकृतिक स्वरूप बहिनों के द्वारा गरबा नृत्य एवं अन्य आकर्षक स्वरूप मे शोभायात्रा विद्यालय से टिलाखेड़ा बालाजी मनासा रोड गांधीचौराहा लवली चौराहा,सब्जी मंडी, शिक्षक कालोनी होती हुई पुनः विद्यालय पहुंची! रास्ते मे समिति महानुभाव श्री शिवलाल जी सोलंकी एवं अन्य अभिभावक परिवार, टिलाखेड़ा बालाजी समिति (श्री रामलाल जी राठौर ), समिति परिवार एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा शोभायात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया! इसके पश्चात पुनः विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ! कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुई! कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे श्री आशीष जी शर्मा (गुरूजी खाटू श्याम मंदिर मल्हारगढ़ ), श्री संजय जी रत्नावत (समिति सदस्य खाटू श्याम मंदिर मल्हारगढ़ ) श्रीमती बंटू भुत दीदी (अध्यक्ष ), श्री पुखराज जी गुप्ता (सचिव ), श्री शिवलाल जी सोलंकी (समिति सदस्य ), श्रीमती मोनिका सेठिया दीदी मंचसीन हुए! अतिथि परिचय संस्था प्राचार्य श्रीप्रकाश जी धाकड़ एवं स्वागत प्रधानाचार्य श्रीमती मीना वैष्णव दीदी एवं मोनिका दीदी ने किया! भैया बहिनों के द्वारा आकर्षक रंगमंचीय प्रस्तुतियाँ एवं भजन प्रस्तुत किये गए! कार्यक्रम मे पधारे मुख्य अतिथि द्वारा सभी भैया बहिनों को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनायें दी गई कार्यक्रम मे पधारे समिति महानुभाव श्री शिवलाल जी सोलंकी द्वारा 1100 रूपये का पुरस्कार राधा कृष्ण बनने वाले भैया बहिनों को प्रदान किया भगवान श्री कृष्ण की महाआरती एवं प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |