आज दिनांक 31.08.2024 शनिवार को कक्षा Nursery से 12th तक समस्त 129 आचार्य-दीदियों का मासांत प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुवा। इस प्रशिक्षण वर्ग में  सर्वप्रथम प्रातः 7:30 पर सभी के आगमन के पश्च्यात प्रथम सत्र वंदना,योग एवं शारीरिक हेतु 1घण्टे का हुवा।

सामूहिक कार्यक्रम 

द्वितीय सत्र सभी के लिए IIP तकनीकी प्रशिक्षण का हुवा, जिसमें प्रशिक्षित एवं नवीन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आचार्य-दीदियों के 3 समूह बनाएं गए जिन्हें senses electronics pune से आए ट्रेनर तृष्णा जी मानकर एवं श्री हृषिकेश जी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। तीसरे समूह को तकनीकी प्रशिक्षण विद्यालय विभाग प्रभारी श्री नरेंद्र सिंह जी भाटी द्वारा दिया गया। यह तकनिकी प्रशिक्षण सतत 2 घण्टे का रहा।

पुस्तक विमोचन 

पश्च्यात तृतीय सत्र में विषयसः गोष्टी का आयोजन हुवा जिसके अंतर्गत भाषा, विज्ञान, गणित, आर्ट्स&कॉमर्स के कुल 4 समूह बनाएं गए। 

भाषा विषय के समूह का मार्गदर्शन प्राचार्य महोदय द्वारा किया गया,विज्ञान विषय के समूह का मार्गदर्शन श्री महेंद्र जी भगत एवं दीपक जी शर्मा ने किया, गणित समूह के प्रभारी कैलाश जी पांचाल एवं आर्ट्स एवं कॉमर्स समूह में अनिल जी राव द्वारा प्रभारी के रूप में यह सत्र लिया। विषयसः सत्र के पश्च्यात आचार्य सम्मान हेतु 108 आचार्य-दीदियों के 12 समूह बनाएं गए एवं वंदना सभा मे विभाग समन्वयक महोदय श्री महेंद्र जी भगत एवं समिति पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक समूह को मंच पर आमंत्रित कर सम्मान के साथ सभी को उपलब्धि प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।

योगाभ्यास 

कार्यक्रम के अंत मे श्री महेंद्र जी भगत द्वारा शिक्षण विधी एवं आचार्यो के दायित्व पर पाथेय समस्त आचार्य-दीदियों को प्राप्त हुवा।

वंदे मातरम के पश्च्यात इस वर्ग का समापन हुवा। आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय समिति परिवार से-

  • श्री ओम प्रकाश जी सेकवाड़िया। (अध्यक्ष महो.)
  • श्री सुरेश जी माहेश्वरी।(व्यवस्थापक महो.)
  • श्री राजेश जी छाजेड़ (कोषाध्यक्ष महो.)
  • श्री राजेन्द्र जी रावल।
  • श्री परेश जी नांदेचा।
  • श्री पुलकित जी केराफ़।
  • श्री अतुल जी चोरड़िया।
  • की विशेष उपस्थिति रहीं।