आलोट: सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा उज्जैन विभाग विभागीय प्राचार्य प्रधानाचार्य बैठक दिनांक 27 अगस्त से 29 अगस्त 2024 तक सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलोट में आयोजित इस अवसर पर आज दिनांक 28 अगस्त बुधवार को उज्जैन विभाग के विभाग समन्वयक श्री महेंद्र जी भगत ने संवाद सत्रों के माध्यम से निम्नांकित विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। दायित्व विभाजन निरीक्षण एवं उसका अवलोकन, संकुल स्तर पर दायित्व बोध शिविर का सम्मेलन, विभाग के अनुसार  सभी भारती के प्रमुखों को भेजना तथा उसके दायित्व एवं कार्यों का बोध कराना, वर्ष में एक बार समिति के संस्थापक सदस्यों का स्वागत करना, कार्य की योजना के अनुसार आचार्य रत्न को सम्मानित करना, स्पोकन, संगीत ,कंप्यूटर के आचार्य की नियुक्ति करना, शुल्क संग्रहण की योजना बनाना एवं उसका क्रियान्वयन करना, विद्युत परिषद का गठन, शिशु वाटिका परिषद का गठन सहित परिषद का गठन, विभिन्न प्रकार के परिषदों का गठन कर  कार्यों का क्रियान्वयन करना, हमारे पांच आधारभूत विषय, हमारे कारण विद्यालय में आए परिवर्तन, विद्यालय की गतिविधियों का फोटो विद्यालयके बाहर लगाना, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन नागरिक कर्तव्य आदि विषयों पर चर्चा की गई |