धार: विद्या भारती  मालवा प्रांतीय खो खो प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन दिनाक 30/08/2024 से 01/09/2024 विद्या भारती मालवा प्रांत के तत्वावधान में सरसवती शिशु विद्या मंदिर धार में दिनांक 30/08/2024 से 01/09/2024 प्रांतीय खो खो  प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे 7 विभाग के 382 भैया बहनों ने भाग लिया प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सावित्री ठाकुर दीदी , देश हर क्षेत्र में विश्व की महा शक्ति बनने जा रहा है:-श्रीमती सावित्रि ठाकुर


विद्या भारती खेलकूद के क्षेत्र में क्रांति ला रही है: -डॉ चितलंग्या जी  विद्याभारती मालवा प्रांत द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर धार में प्रांतीय खो खो प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सावित्रि ठाकुर ने कहा कि भारत आज हर क्षेत्र में विश्व की महाशक्ति बनने जा रहा है। भारत सरकार की सभी योजनाएँ प्रधानमंत्री जी के स्वर्णिम भारत के संकल्प को पूरा कर रही है। खेलों के क्षेत्र में तो भारत ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए है। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्या भारती मालवा के माननीय अध्यक्ष डॉ श्री कमल किशोर जी चितलंग्या ने कहा कि विद्या भारती ने आज खेल जगत में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। विद्याभारती के खेलकूद में विद्यालय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भैया/बहिन सम्मिलित होते है। उनमें विद्यमान प्रतिभाओं का विकास करना हमारा नैतिक दायित्व है। प्रांत प्रमुख श्री पंकज जी पवार ने भी भैया बहिनो का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की प्रांतीय खेल प्रमुख श्री सत्यनारायण जी लौवंशी ने प्रतियोगिता के सम्बंध में जानकारी दी प्रारम्भ में उपस्थित सभी अतिथियों का परिचय प्रतियोगिता संयोजक एवं प्राचार्य श्री प्रमोद गुंजाल ने दिया इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी गण एवं नगर के प्रबुद्ध जन एवं जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहें। उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत समिति के सचिव श्री संजीव जी तिवारी एवं सहसचिव श्रीमती शालिनी दुबे ने किया। इस अवसर पर संघ के विभाग कार्यवाह श्री अरविंद जी चौधरी भी उपस्थित रहें अतिथियो का आभार खेल आचार्य श्री बलराम जी बाथम ने माना।