उज्जैन: विद्या भारती मध्य क्षेत्र क्षेत्रीय नवाचारी आचार्य कार्यशाला (मालवा+मध्यभारत प्रांत) दिनांक 29 अगस्त से 31अगस्त,2024 स्थान:- “सम्राट विक्रमादित्य भवन” प्रशिक्षण, शैक्षिक अनुसन्धान केंद्र एवं प्रांतीय कार्यालय विद्याभारती मालवा प्रान्त, चिंतामण गणेश मंदिर मार्ग उज्जैन ।

उद्घाटन सत्र- "जब तक आपके अंदर का शिक्षकत्व नहीं है तो आप बच्चों के साथ नवाचार नहीं कर सकते।" डॉ. रमा मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष, विद्या भारती अ भा शिक्षा संस्थान एवं मा शि म म प्र द्वारा उक्त बात क्षेत्रीय नवाचारी आचार्य कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में कही गई।


मंच पर गरिमामय उपस्थित श्री जितेन्द्र सिंह जी परिहार,विद्या भारती क्षेत्रीय सचिव, मध्य क्षेत्र; श्रीमती डॉ. रमा मिश्रा मुख्य अतिथि ;श्री सुंदरलाल जी शर्मा मार्गदर्शक और सहप्रांत प्रमुख मालवा, डॉ रविंद्र शर्मा प्रांत प्रशिक्षण संयोजक एवं निदेशक रहे । साथ श्री राजेंद्र सिंह जी परमार ,प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख मध्य भारत;श्री महेश जी त्यागी,क्षेत्रीय संयोजक सेकेंडरी स्टेज ; श्री रतन सिंह जी मालवीय,प्रिपेटरी स्टेज प्रांत संयोजक मध्य भारत; श्री ईश्वर सिंह सोलंकी, प्रिपेटरी स्टेज प्रांत संयोजक मालवा प्रांत की उपस्थिति भी कार्यक्रम में रही।

कार्यक्रम का संचालन प्रमिला सिंह दीदी मंदसौर ने किया l अतिथि परिचय डॉक्टर रविंद्र शर्मा कार्यशाला संयोजक ने करवाया और आभार श्री सुंदरलाल जी शर्मा ने माना

द्वितीय सत्र -क्षेत्रीय नवाचारी आचार्य कार्यशाला में डॉ योगेंद्र कोठारी, श्री कमल किशोर कुलमी एवं डॉ. मिलिंद शुक्ल ने सेकेंडरी स्टेज, मिडिल स्टेज एवं प्रेपरेटरी स्टेज स्तर पर विभिन्न विषयों के शिक्षण- अधिगम में नवाचार पर चर्चा की एवं प्रतिभागीयों का मार्गदर्शन किया l इन सत्रों में श्री जितेंद्र सिंह जी, क्षेत्रीय सचिव, डॉ रमा मिश्रा, शिक्षाविद्, श्री राजेंद्र सिंह जी, डॉ रविंद्र शर्मा, प्रशिक्षण निदेशक विशेष रूप से उपस्थित रहे l चित्र उसी अवसर के हैं l


तृतीय सत्र - सम्राट विक्रमादित्य प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र में आयोजित क्षेत्रीय नवाचारी आचार्य कार्यशाला में विभिन्न सत्रों में नवाचार युक्त क्लास रूम प्रोसेस पर प्रस्तुतियां दी गई l साथ ही NEP अनुशंसित learning plan के आधार पर प्रतिभागियों ने स्व मूल्यांकन एवं सहपाठी मूल्यांकन किया l मार्गदर्शक डॉ रमा मिश्रा दीदी  एवं श्री राजेंद्र सिंह जी परमार रहे lइस अवसर पर स्टेज संयोजक श्री महेश त्यागी, श्री रतन सिंह मालवीय,श्री ईश्वर सिंह सोलंकी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे l



रात्रि सत्र - नवाचारी आचार्य कार्यशाला में प्रातःकालीन सत्र में श्री जितेंद्र सिंह जी परिहार, क्षेत्रीय सचिव, डॉ. रमा मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, कार्यशाला संयोजक डॉ रविंद्र शर्मा, निदेशक, संयोजक मालवा प्रांत,श्री राजेंद्र सिंह परमार, प्रशिक्षण संयोजक, मध्य भारत एवं श्री त्रिलोक तिरोले, ग्रामीण शिक्षा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र प्रारंभ किया l सचिव महोदय ने संवेदनशीलता को शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए प्रेरक कहानी सुनाई l इस अवसर पर स्टेज संयोजक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे l