सरस्वती विद्या मंदिर केशव नगर मंदसौर की बहनों की टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता में दलौदा महाविद्यालय कॉलेज की टीम को फाइनल में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है! पिछले वर्ष आयोजित विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता जो की दलौदा महाविद्यालय में आयोजित हुई थी तब दलौदा महाविद्यालय की टीम ने केशव नगर की टीम को फाइनल में हरा कर प्रथम स्थान पर रही थी और केशव नगर दितीय स्थान पर । आज दिनाक 29/08/2024 को खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता जिसमे सरस्वती विद्या मंदिर केशव नगर की बहनों की टीम ने उसी दलौदा महाविद्यालय की टीम को फाइनल में हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

केशव नगर मंदसौर 


यह एक बहुत गर्व का पल है और बहनों  के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है  साथ ही भैया की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर  सेमी फ़ाइनल तक अपना खेल दिखाया  "सरस्वती विद्या मंदिर केशव नगर मंदसौर की कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई! टीम के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और संघर्ष से यह उपलब्धि हासिल की है और हमें उन पर गर्व है! मेजर ध्यान चंद जयंती  के अवसर पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


खिलाडीयों के साथ 

जिसके अंतर्गत भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद,एवं कबड्डी आदि खेलों का आयोजन खेल शिक्षक आचार्य श्रीपाल सिंह जी राजपूत द्वारा करवाया गया ! 

शामगढ़- में आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाए जिसमें मुख्य वक्त श्री सुंदरलाल जी पाटीदार पुर्व छात्र सरस्वती शिशु मंदिर सुवासरा व खेल शिक्षक शासकीय महाविद्यालय शामगढ़ एवं विशेष अतिथि श्री नारायण सिंह जी पूर्व छात्र सरस्वती शिशु मंदिर गरोठ एवं श्री पीरूसिंह जी परिहार विद्यालय के खेल शिक्षक मंचासीन  रहे। मुख्य वक्ता श्री सुंदरलाल जी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी का जीवन इस बात का प्रतीक है कि अटूट लगन और अनवरत साधना से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने न सिर्फ भारतीय हॉकी को बुलंदियों पर पहुँचाया, बल्कि वे देश में खेलों के प्रति सकारात्मक चेतना की प्रेरणा भी बने। खेल जगत का यह दैदीप्यमान खिलाडी भावी पीढ़ियों को हमेशा दिशा दिखाता रहेगा।अतिथि परिचय श्री प्रधान सिंह चौहन ने करवाया एवं अतिथि स्वागत श्री दीपक पाटीदार ,श्रीमती मनीषा प्रधान द्वारा किया गया। तत्पश्चात् विभाग स्तरीय दलीय प्रतियोगिता ( खो खो, कबड्डी) में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सुश्री श्रुति मुजावदिया द्वारा किया गया।आभार विद्यालय के दीदी श्रीमती गिरजा चौहान द्वारा प्रकट किया गया। खेल दिवस के उपलक्ष में कक्षा पूर्वार्द्ध से द्वादश तक के  भैया/ बहिनो को मैदान में ले जा कर पारंपरिक खेल और हमारी संस्कृति से जुड़े हुवे खेल खिलवाये गए। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख सुश्री आयुषी शर्मा द्वारा दी गई।

भाला फ़ेक प्रतियोगिता 


सिंगोली-आज  दिनांक 29/08/2024 को सरस्वती विद्या मंदिर केशव नगर सिंगोली में  मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर विद्यालय में  खेल दिवस का  आयोजन  किया  गया जिसमें विद्यालय के भैया बहिनों ने भाग लिया एवं खेलो का आनंद लिया। सर्वप्रथम मेजर ध्यानचन्दजी की प्रतिमा का पूजन कर उनके जीवन और खेल की जानकारी भैया/बहिनो को दी गई। ततपश्चात स्टेज अनुसार फाउंडेशन स्टेज में जलेबी खावो, चमच रेस, कुर्सी रेस प्रिपेट्री स्टेज 100 मीटर रेस, कुर्सी रेस, एवम मिडिल स्टेज में 100, 200 मीटर रेस खो-खो कबड्डी आदि खेलो के भैया/बहिनो ने आनन्द लिए।