रतलाम : 26 अगस्त 2024 सोमवार भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव ,सरस्वती शिशु मंदिर अमृतसागर कॉलोनी रतलाम सरस्वती शिशु मंदिर, अमृत सागर विद्यालय में भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव बड़ी ही धूम धाम और भव्य तरीके से मनाया गया।   भगवान श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव  समिति परिवार की मातृ शक्ति श्रीमति प्रेमलता पाटीदार, श्रीमति सुधा नेमानी, श्रीमति ज्योति अग्रवाल, श्रीमति ममता राठौर, श्रीमति अंजली मित्तल एवम श्रीमति गीतांजलि उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया।

श्री कृष्ण की मुरली धुन,

हर दिल को भा जाए,

राधा के संग प्रेम का।

संदेश वो सीखा जाए,

नहीं होगा जिंदगी में कोई गम ,

जब जन्माष्टमी में श्री कृष्ण पधारें।

राधा के वो प्यारे मोहन, 

महिमा उनकी दुनिया गाये।


कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से प्रारंभ कर उत्सव को भव्य बनाने के लिए श्रीकृष्ण जी का जन्म,गरबा रास,  एकल नृत्य, भजन गायन, श्री कृष्ण सुदामा मिलाप, कर श्री कृष्ण भक्ति गीत का पूरा आनंद लिया ,साथ ही भिन्न भिन्न प्रस्तुतियों को देख मातृ शक्ति ने तालियों के साथ भैया/बहिन का उत्साह वर्धन किया।